अवैध मादक पदार्थो के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से लगभग ढाई लाख रू0 मूल्य की 7.52 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद
अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग किया पंजीकृत
अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों में जा चुका है जेल
देहरादून – मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जनपद के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। डोईवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बालकुआंरी चौक, लालतप्पड के पास से एक अभियुक्त रमेश उर्फ चपटू पुत्र स्व0 दुर्गा प्रसाद को 7.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-172/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में जेल जा चुका है।
रमेश उर्फ चपटू पुत्र स्व0 दुर्गा प्रसाद निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, उम्र 31 वर्ष से 7.52 ग्रा0 अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग ढाई लाख रू0) बरामद हुआ।
आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0-172/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट
2- मु0अ0सं0-001/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट,
3- मु0अ0सं0-190/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
पुलिस टीम
01-उ0नि0 जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी लालतप्पड़
02-कानि0 निखिल कुमार
03-कानि0 दिनेश कुमार
04-कानि0 सचिन सैनी
05-कानि0 कुलदीप कुमार

