उत्तराखंड

रेन्टल बाइक को लेकर फरार हुए अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रान्डेड बाइकों को चलाने का शौक ले पहुँचा हवालात तक

अभियुक्तों के कब्जे से किराए पर ली गई बाइक को किया बरामद

किराए पर ली गयी बाइक को लेकर बाहर भागने की फिराक में थे अभियुक्त

देहरादून – समीर अहमद पुत्र  शकील अहमद निवासी सेलाकुई देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि सेलाकुई में स्थित उनकी रेन्टल बाइक की दुकान से एक व्यक्ति मनीष कुमार पुत्र योगेन्द्र सिह निवासी थाना भवन जिला शामली उ0प्र0 एक हन्टर 350 सीसी बाइक संख्या: यू0के0-07-टीई-1572 को किराये पर लेकर गया था, जिसे वो वापस नही दे रहा है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 – 100/2025 धारा 316(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  धूलकोट तिराहे के पास से 02 अभियुक्तों मनीष कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह तथा अंकित कुमार पुत्र कृष्णपाल को उक्त रेंटल बाइक संख्या: यू0के0-07-टीई-1572 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि महंगी बाइकों को चलाने के शौक को पूरा करने के लिये उनके द्वारा उक्त बाइक को किराए पर लिया गया था, जिसे वो यहां से लेकर भागने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता अभियुक्त

1- मनीष कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी मेन रोड थाना भवन कस्बा के समाने कोतवाली थाना भवन जनपद शामली, उ0प्र0, उम्र 30 वर्ष
2- अंकित कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी यमनोत्री इन्क्लेव, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र-23 वर्ष

बरामदगी

बाइक हन्टर 350 सीसी संख्या: यू0के0-07-टीई-1572

पुलिस टीम

1- व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, थाना सेलाकुई
2- का0 मुकेश कुमार
3- कां0 सुधीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!