डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान हुआ बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक अभियुक्त एक माह पूर्व ही ओमान से वापस आया था देहरादून
नशे की लत के चलते अपने साथी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम
देहरादून – अमित सैनी पुत्र रणधीर सिंह सैनी निवासी वार्ड नं0-14 खत्ता घिस्सरपडी, डोईवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित प्रा0पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा ट्रैक्टर संख्या- UK07CB7910 से बैटरी चोरी कर ली है, चोर द्वारा वादी के पडोसियो सौरभ पाल व राहुल निवासीगण वार्ड न0 14 खत्ता, डोईवाला, देहरादून के वाहनो की भी बैटरी चोरी की गयी है। शिकायतकर्ता के प्रा0 पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला मु0अ0सं0- 306/2025 धारा- 305A बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर व0उ0नि0 डोईवाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 27/11/2025 को धर्मुचक/छदम्मीवाला तिराहा से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 1- मौ0 साहिल 02- रियासत अली को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गयी 03 अदद बैटरी बरामद की गई।
गिरफ्तार दोनो अभियुक्त नशा करने के आदी है तथा अभियुक्तो द्वारा अपनी नशे की लत के चलते उक्त बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त साहिल उपरोक्त पिछले डेढ वर्ष से ओमान मे रहकर नौकरी कर रहा था तथा 02/11/2025 को ही ओमान से वापस आया था। अभियुक्त पूर्व मे भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- मौ0 साहिल पुत्र रियात अली निवासी नियामवाला कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष
2- रियासत अली पुत्र शराफत अली निवासी नियामवाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून उम्र- 23 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्तl
01- मु0अ0सं0–306/2025 धारा- 305A/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
02- मु0अ0स0- 227/2020 धारा- 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
03- मु0अ0स0- 52/2019 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
बरामदगी का विवरण
01- काली/सफेद रंग की AMARON बैटरी – 01
02- काले रंग की AMARON बैटरी – 01
03- लाल रंग की EXIDE DRIVE की टूटी बैटरी – 01
(अनुमानित कीमत 24,000/- रूपये)
पुलिस टीम
01- व0उ0नि0 विनोद कुमार, कोतवाली डोईवाला
02- उ0नि0 सुनील नेगी
03- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
04- कानि0 सत्यवीर सिंह
05- कानि0 अजय कुमार

