उत्तराखंड

डा0 पृथ्वी सिंह को देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

पुरोला –  राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी के नाम एक और उपलब्धि हासिल हुई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा0 पृथ्वी सिंह को देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने रावत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया।
सामाजिक सुधार और उच्च शिक्षा संस्थान धर्मार्थ ट्रस्ट एवं इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियर्स देहरादून द्वारा आयोजित समारोह में देशभर से शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और नवाचार से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी पुरोला के प्रधानाध्यापक डाॅ0 पृथ्वी सिंह रावत को शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, नवाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने हेतु देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डाॅ0 रावत को शिक्षा के क्षेत्र अभी तक कई पुरस्कारों ने नवाजा गया । उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि  विद्यालय के शिक्षकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। यह पुरस्कार उन्हें और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!