भारी बारिश के कारण सेब काश्तकारों को मंडी तक पहुँचाने में हो रही है भारी दिक्कतें
पुरोला (आराकोट) – पुरोला विधानसभा के आराकोट बंगाण क्षेत्र लगातार बारिश से सड़कों की हालत काफी खराब हो गयी है जिस कारण कई गांव गमरी,भूटाणू,मैजनी,किरोली,मोटर,मार्ग की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक हैं, जिस कारण क्षेत्रीय बागवानों की आजीविका का एक मात्र साधन सेब की तैयार फसल को समय से मंडी तक पूछने मे अनेको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,मोटर मार्ग में कई भाग जानलेवा बन चुके हैं, कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
इस संबंध में मनमोहन सिंह चौहान युवा नेता (सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा विभागीय अधिकारियों से फोन के माध्यम से बात कर जल्द उचित कार्यवाही का आग्रह किया गया ।
विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया।

