भूकम्प मॉक ड्रिल अपडेट,राहत व बचाव कार्य जारी
उत्तरकाशी – इंसिडेंट कमांडर बड़कोट वृजेश तिवारी ने बताया कि भूकम्प के कारण जीआईसी बड़कोट के कुछ कमरे क्षतिग्रस्त हुए है। और कुछ बच्चों के उसमें फसने और घायल होने की सूचना मिली है तहसील के IRSसिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है राहत बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर टीम रवाना हो चुकी है।
33के वी सबस्टेशन लदाडी में भूकंप से नुकसान की सूचना है, तथा विद्युत उपकरणों को भी भारी नुकसान हुआ है
रेस्क्यू टीम भेजने की मांग।
भूकम्प मॉक अभ्यास MD द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भूकम्प का केंद्र ujvnl आवास कुटेटी देवी तिलोथ के पास जंगल में था
तीव्रता 6.2 मैग्नीट्यूड मापी गई है।
इंसिडेंट कमांडर खजान सिंह असवाल ने बताया कि आज प्रातः 10 बजे सिल्क्यारा टनल बड़कोट में भारी भूस्खलन से कई मजदूर अंदर फस गए है। जिसकी सूचना DEOC से प्राप्त हुई है। राहत एवं बचाव दल स्टेजिंग क्षेत्र बड़कोट से घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
भूकम्प मॉक ड्रिल अपडेट

1.जिला अस्पताल- सर्च एवं रेस्क्यू जारी। तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हैली से हायर सेंटर रैफर किया गया।
2. जीआईसी बड़कोट में 3 घायल और 50 छात्राओं को सुरक्षित निकाला गया है। खोज एवं बचाव कार्य जारी।
3. डुंडा ब्लॉक कार्यालय कॉलोनी 4 घायल,10 का रेस्क्यू किया गया खोज एवं बचाव कार्य जारी।
4.33 केवी विद्युत उपकेंद्र लदाड़ी में एक व्यक्ति की मृत्यु होना बताया गया। 2 का रेस्क्यू किया गया। आग पर काबू पाया गया है।
5.जांगला ब्रिज के पास एवलांच आने से सड़क मार्ग बंद है बीआरओ के द्वारा सड़क मार्ग को सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी।
6.सिलक्यारा टनल-50-60 लोग फसे होने की सूचना सर्च एवं रेस्क्यू जारी।
7.केदारताल क्षेत्र में ट्रैकिंग में गए 16 ट्रेकर्स का रेस्क्यू किया गया है जबकि 4 ट्रेकर्स की खोज एवं बचाव कार्य जारी।
विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी।
भूकम्प के कारण विभिन्न स्थानों पर 5 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है।

