शिक्षक दिवस पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु कर्मचारियों ने रखा उपवास
देहरादून – शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के आह्वान पर आज एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन एकता भवन, यमुना कॉलोनी, देहरादून में किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने किया।
सभा का संचालन संयुक्त रूप से महामंत्री मुकेश रतूड़ी और प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कार्मिकों एवं बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद किया।
अपने उद्बोधन में प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा
“हम सरकार से स्पष्ट कहना चाहते हैं कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है, कोई भीख नहीं। जब तक हमारी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक यह संघर्ष पूरे जोश और ताकत के साथ जारी रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा— “आज शिक्षक दिवस है, जो हमें अपने अधिकार और सम्मान की याद दिलाता है। यदि शिक्षक और कार्मिक मजबूत नहीं होंगे तो राष्ट्र भी मजबूत नहीं हो सकता। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाल कर हमें न्याय दे।”
सरकार द्वारा जो कार्यक्रम एनपीएस और यूपीएस को लेकर चलाया जा रहा है उसका विरोध किया जाएगा जब तक ऑप्स का विकल्प नहीं दिया जाएगा 25 नवंबर 2025 को दिल्ली में ऐतिहासिक रैली होगी और 1 अक्टूबर 2025 को ट्विटर पर अपना विरोध दर्ज किया जाएगा आने वाले दिनों में उत्तराखंड के अंदर इस आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा और लगातार आंदोलन के कार्यक्रम किए जाएंगे और जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा
मुकेश रतूड़ी ने कहा कि
“शिक्षक समाज का मार्गदर्शक है, और उसका भविष्य सुरक्षित किए बिना राष्ट्र सुरक्षित नहीं हो सकता। पुरानी पेंशन बहाली हमारी निष्ठा, संघर्ष और अधिकार की मांग है।”
अनिल सिंह पवार ने कहा कि
“शिक्षक और कर्मचारियों का सम्मान तभी सच्चा होगा जब उसकी वृद्धावस्था सुरक्षित होगी। पुरानी पेंशन बहाली केवल हक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की पुकार है।”
सभी उपस्थित कार्मिकों ने अपना बहुमूल्य समय देकर आंदोलन को सशक्त बनाया और संकल्प लिया कि पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा।
, शिक्षक दिवस पर आयोजित यह उपवास कार्यक्रम न सिर्फ शिक्षकों के सम्मान का प्रतीक बना बल्कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को और अधिक धार देने का भी माध्यम सिद्ध हुआ।
आज आयोजित उपवास कार्यक्रम में विभिन्न संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे –
मुकेश रतूड़ी – पार्टी महामंत्री
शांतनु शर्मा – कोषाध्यक्ष
पुष्कर राज बहुगुणा – प्रांतीय संयुक्त मंत्री
हर्षवर्धन जमलोकी – प्रांतीय प्रचार मंत्री
सुनील गुसाई – जिला अध्यक्ष
चेतन प्रसाद कोठारी – जिला मीडिया प्रभारी
अभिषेक चौधरी – महामंत्री, रेशम विभाग
अनिल सिंह पंवार – प्रांतीय अध्यक्ष, सिंचाई विभाग
आशीष यादव – मंडल अध्यक्ष, महासंघ इंजीनियरिंग
पूजा श्रेष्ठ – जनपद सचिव
प्रमोद रावत – अध्यक्ष, उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ
रविंद्र मोहन पांडे – महामंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ
लक्ष्मी कांत चौहान – प्रांतीय अध्यक्ष
उर्मिला द्विवेदी – अध्यक्ष, महिला विंग
रूचि पैन्यूली – ब्लॉक अध्यक्ष, सहसपुर
संतन रावत – अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी संयुक्त परिषद
अभिषेक चौधरी महामंत्री रेशम विभाग
राजेन्द्र रतूड़ी – समीक्षा अधिकारी
सुनील गौड़,ओमप्रकाश भट्ट, रजनीश अग्रवाल,विजय सिंह कंडासी,पूजा श्रेष्ठ,रूचि पैन्यूली,रवि कुमार, चन्द्र भूषण,अजय कुमार पाल,
प्रेम मोहन, उत्सव सेमवाल, विनोद त्रिपाठी, संजय वर्मा, नरेंद्र चंद्र,दीपक डोभाल, जितेन्द्र सिंह रावत,शिव कुमार यादव, कन्हैयालाल,हरीश कुमार, सुधीर कुमार,राजेश कुमार, सुभाष चंद्र, अमित सिंह, बलीराम, योगेंद्र सिंह, अमित रावत महेंद्र सिंह, दिव्या श्रेष्ठ, सुजाता पाल, लक्ष्मी गुसाईं,दीपा सिंह आदि उपस्थित रहे नरेंद्र चंद चंदन बिष्ट जगजीवन चौहान चंद्र मोहन डोभाल पुष्पेंद्र पवार नागेंद्र मथुरा राजीव नयन पांडे गोदावरी रावत उत्सव सेमवाल उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री संतन सिंह रावत राकेश रावत परशुराम कोठारी नीरज मल अनिल पवार पुष्कर राज बहुगुणा अमित रावत के के राज संजय वर्मा आदि अनेक बाकक्ताओंने संबोधित किया।

