शहर में अतिक्रमण व अवैध कब्जा तोड़ें जाएंगे – नमामि बंसल
देहरादून – नगर आयुक् द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम, देहरादून के भूमि अनुभाग द्वारा तीन पृथक-पृथक टीमें गठित कर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पनाष वैली सहस्त्रधारा रोड को जाने वाले मार्ग पर दो अवैध टीनशेड दुकाने, भवनों के बाहर सड़क पर निर्मित 17 रैम्प जो कि यातायात को बाधित कर रहे थे तथा नगर निगम की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित तार-बाड़ व बाउन्ड्रीवाॅल को ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त कांवली रोड एवं पल्टन बाजार क्षेत्रों में फुटपाथ व सड़कों से अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए गठित टीमों द्वारा पुलिस बल के सहयोग से अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करते हुए अस्थायी एवं अवैध अतिक्रमण हटाए गये।नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि नगर में कहीं भी अतिक्रमण व अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।

