किसानों पर दोहरी मार एक तरफ बारिश ने किया बेघर अब खड़ी फसल पर ओलावृष्टि की मार
किसानों को दिया जाए उचित मुआवजा- राकेश राणा
टिहरी – आखिर इंसान बचे तो किस-किस से एक तरफ चार माह से बारिश ने पोखरी गांव के लोगों को बेघर कर दिया वहीं दूसरी ओर ओला वृष्टि ने बच्ची खुची खड़ी फसल को तहस-नहस कर दिया किसान सिर्फ रन के अलावा कुछ नहीं कर सकता।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि जहां विगत चार माह से पूरे क्षेत्र और प्रदेश में बारिश में कहर मचा रखा है कई लोगों को बेघर कर दिया खेत खलियान रास्ते सड़के पुल नहरे पूरी तरह बर्बाद हो गई वहीं अब खड़ी फसल को जंगली जानवरों से बचाते बचाते ओलावृष्टि की मार से लोग बुरी तरह हताश और निराश हो गए ।
प्रताप नगर प्रखंड के पट्टी उपली रमोली के दीनगांव, घड़ियाल गांव ,मुखेम पोखरी सदर गांव रेका मेहर गांव मस्ताड़ी, किमखेत बेजाभागी से ओलावृष्टि होने से खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई जिससे ग्रामीण कष्ट करो के चेहरे पर हताशा ओर निराशा है ।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रधान मैंणा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश पोखरियाल सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर सिंह जयवीर सिंह विजय सिंह अजय सिंह अटल सिंह ने जिला प्रशासन से संबंधित क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम को भेज कर क्षेत्र का मौका मुयाना कर काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है।

