प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए सम्पन्न,49 विकास खंडों में कुल मतदान 68%
देहरादून – उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हरिद्वार को छोड़कर 49 विकास खंडों में चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया । पंचायत चुनाव मे महिलाओं के अन्दर पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा उत्साह देखने को मिला ।महिलाओं ने कुल 73%व पुरुषों ने 63% मतदान किया। प्रथम चरण के चुनाव में कुल मिलाकर 68% महिला पुरूष ने अपने मत का प्रयोग किया।
मतदान केन्द्रों में दिव्यांगों के अंदर भी खासा उत्साह देखने को मिला। सँयुक्त सचिव कमलेश मेहता ने मतदाताओं व चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।

