उत्तराखंड

वन विभाग के एसडीओ की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त ,पति पत्नी दोनों घायल

नौगांव –  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट सरुखेत में प्रियंका लॉज के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें कार चालक वन विभाग के एसडीओ सहित उनकी पत्नी घायल हो गए। घायलों को एक निजी वाहन से बड़कोट अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया! जहां चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे कृष्णा गाँव की ओर से बड़कोट की तरफ जा रही एक आई ट्वेन्टी कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के साथ बिजली का पोल भी टेढा हो गया। हादसे में अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के एसडीओ साधुलाल पुत्र  पतिदास निवासी पालुका गांव और उनकी पत्नी किरन घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। समाजसेवी संजय थपलियाल की मदद से घायलों को बड़कोट स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जिसके बाद चिकित्साधिकारी अंगद राणा ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रैफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर व रेंज अधिकारी सहित वनकर्मी पहुँच गये थे।दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!