पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा का हुआ निधन , पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
पुरोला – उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक राजेश जुवाठा का निधन हो गया है । वे काफ़ी समय से अस्वस्थ चल रहे थे ।उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संग़ठनों ने शोक ब्यक्त किया है!राजेश पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री बर्फ़ीया लाल जुवाठा के बेटे थे।अपनी विधायक कार्यकाल में वे सबसे ईमानदार व सरल व्यवहार के लिए जाने जाते थे।

