धामी कैबिनेट में चार कुर्सियां लंबे समय से खाली,जल्दी हो सकती कैबिनेट विस्तार
देहरादून – प्रदेश में एक बार जल्द कैबिनेट विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। धामी कैबिनेट में चार कुर्सियां लंबे समय से खाली हैं। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, इन चार खाली कुर्सियों को भरने के साथ ही कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना है।
इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। हालांकि उनका कहना है कि गेंद केंद्रीय नेतृत्व के पाले में है। कुछ दिनों पहले हुईं घटनाएं और बयानबाजी को इन अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है।