उत्तराखंड

गाॅधी शताब्दी जिला अस्तपाल, देहरादून में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये वृद्धजनों को लाने-लेजाने की निःशुल्क व्यवस्था

देहरादून – भारत सरकार द्वारा वृद्धजनों हेतु संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जिला समाज कल्याण कार्यालय, देहरादून द्वारा 05 वृद्धजनों के मोतियाबिन्द की शल्य चिकित्सा हेतु उनके निवास स्थान से गाॅधी शताब्दी जिला अस्तपाल, देहरादून में तक लाने-लेजाने की निःशुल्क व्यवस्था की गई। उपरोक्त सहयोग हेतु सम्बन्धित वृद्धजनों व उनके परिवारजनों द्वारा समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया गया।
यदि जनपदान्तर्गत ऐसे वृद्धजन है जिनका मोतियाबिन्द का ऑपरेशन होना है वे जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, 26 ई.सी. रोड़, नियर सर्वे चैक, देहरादून से वाहन सुविधा हेतु सम्पर्क कर सकते है, उक्त व्यवस्था विभाग द्वारा निःशुल्क प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!