घनसाली को मिला नया उपजिलाधिकारी, PCS 2024 बैच के अलकेश नौडीयाल ने संभाला कार्यभार
टिहरी (घनसाली) – जनपद टिहरी गढ़वाल के सीमांत और दुर्गम क्षेत्र घनसाली विधानसभा को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। पीसीएस 2024 बैच के अधिकारी अलकेश नौडीयाल की घनसाली में तैनाती पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
नव नियुक्त उपजिलाधिकारी अलकेश नौडीयाल मूल रूप से पुजेली पुरोला, जनपद उत्तरकाशी के निवासी हैं। इनके पिता चंद्रमोहन नौडियाल एक आदर्श शिक्षक रहे सब वे सेवानिवृत्त हो गए हैं।इससे पूर्व वे चौखुटिया (जनपद अल्मोड़ा) में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत रह चुके हैं, जहाँ उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सराहा गया।
अलकेश नौडीयाल ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ प्रशासनिक अनुभव के कारण उनसे घनसाली जैसे दुर्गम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
उनकी नियुक्ति पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने आशा व्यक्त की कि नया प्रशासनिक नेतृत्व क्षेत्र में विकास, सुशासन और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती प्रदान करेगा।

