उत्तराखंड

“जन– जन की सरकार, जन–जन के द्वार” शिड्यूल जारी

उत्तरकाशी – “जन– जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत 22 दिसंबर को शिविर/कैंप का आयोजन नौगांव विकासखण्ड की न्याय पंचायत नौगांव के इंटर कॉलेज नौगांव में सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए की अध्यक्षता में एवं न्याय पंचायत नोडल अधिकारी नेहा बिष्ट पूर्ति निरीक्षक नौगांव की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। 22 दिसंबर को ही शिविर/कैंप का आयोजन नौगांव विकासखण्ड की न्याय पंचायत गातू के हाई स्कूल गातू में उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एवं न्याय पंचायत नोडल अधिकारी सुवर्णा नौटियाल सहायक परिवहन अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

आगामी दिनांक 23 दिसंबर को शिविर/कैंप का आयोजन मोरी विकासखण्ड की न्याय पंचायत दोणी के इंटर कॉलेज दोणी में प्रभागीय वनाधिकारी टौंस पुरोला की अध्यक्षता में एवं न्याय पंचायत नोडल अधिकारी सनयाम सब रजिस्ट्रार पुरोला की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

आगामी 24 दिसंबर को शिविर/कैंप का आयोजन नौगांव विकासखण्ड की न्याय पंचायत ढुईक के हाई स्कूल ढुईक में उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एवं न्याय पंचायत नोडल अधिकारी अभिजीत भूमि संरक्षण अधिकारी बड़कोट की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

आगामी 26 दिसंबर को शिविर/कैंप का आयोजन नौगांव विकासखण्ड की न्याय पंचायत गढ़ के हाई स्कूल खाटल में परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिंह की अध्यक्षता में एवं न्याय पंचायत नोडल अधिकारी प्राचार्य डायट बड़कोट संजीव जोशी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।
26 दिसंबर को ही शिविर/कैंप का आयोजन नौगांव विकासखण्ड की न्याय पंचायत तियां के इंटर कॉलेज कलोगी में प्रभागीय वनाधिकारी टौंस पुरोला की अध्यक्षता में एवं न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. हरि सिंह बिष्ट मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!