जिला पंचायत कार्यलय के अंदर छाता लेकर करना पड़ा नामांकन
टिहरी – कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने तथाकथित ड्डबल इंजन की सरकार का चौमुखी विकास का आईना दिखाया।जब जिला पंचायत में नामांकन के लिए कार्यालय गए तो उन्हें छाता लेकर जाना पड़ा क्योंकि वहां मेज पर छत से पानी टपक रहा था।सरकार चारों तरफ विकास के ढोल पीट रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा है राज्य सरकार का हर तंत्र।

