हर्षित पांडेय ने भारतीय सेना के अधिकारी बनकर अपने परिवार व पूरे क्षेत्र का नाम किया रोशन
पुरोला – उत्तरकाशी जिले के पुरोला में तैनात एलआईयू उप निरीक्षक अरुण पांडेय के सुपुत्र हर्षित पांडेय ने भारतीय सेना के अधिकारी बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हर्षित पांडेय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज, पुरोला से पूरी की। बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखने वाले हर्षित ने अथक परिश्रम और हौसलों की उड़ान से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से युवाओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है।
शनिवार को बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में 27वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। हर्षित के पिता ने कंदे पर सितारे चढ़ाते हुए उन्हें देश की सेवा के लिए समर्पित किया। अवसर पर कुल 207 कैडेट्स ने भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया।

