उत्तराखंड

हाई कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को  दिये आदेश,हरिमोहन का नाम अपने गांव की मतदाता सूची में ही हो सम्मलित

पुरोला – हाई कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को आदेशित करते हुए निर्वाचन आयोग को कहा कि हरिमोहन का नाम अपने गांव कोरना मतदाता सूची में ही शामिल किया जाय।हरिमोहन को चुनाव में बाहर करने के लिए प्रतिद्वंदियों ने पूरा जोर लगाया लेकिन हाईकोर्टबने सबको नकार दिया।

हरिमोहन ने आज अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत  रामा वर्ड से नामांकन करवा दिया।हरिमोहन ने नामांकन करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैंने नगरपालिका पुरोला में पूरे प्रयास से विकास किया, लेकिन कुछ लोगों को विकास के कारण अपनी कुर्सी बचानी मुश्किल हो गयी जिस कारण विकास कार्यों में रुकावटें पैदा करते रहे।चुनाव से किसी तरह बाहर रहे ,हर प्रयास होता रहा ,लेकिन देवी देवताओं व जनता के आशीर्वाद से कोर्ट में जीत हुई ।चुनाव जनता ने करना है कि कौन विकास कर सकता है।हरिमोहन अब जिला पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!