उत्तराखंड

पूर्व विधायक राजेश जुवांठा की अंतिम शव यात्रा में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

विकासनगर – पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा की अन्तिम शव यात्रा में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।राजेश पुरोला विधानसभा से कांग्रेस के विधायक चुने गए।वे अपने कार्यकाल में सबसे छोटे विधायक रहे।विधायिकी में वे अपने मधुर व्यवहार से भी जाने जाते थे।काफी समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था,कल अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई ,अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

अपने पीछे वे दो बेटे एक बेटी को छोड़ गए।बड़ा बेटा आरव कानून की पढ़ाई कर रहा है बेटी वन्या  अपनी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी है तो छोटा बेटा  जस अभी हाई स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। राजेश के जाने से पूरी विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर छ गयी।जन जन का प्रिय नेता आज पंच तत्व में समा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!