उत्तराखंड

नई टिहरी के 9B चौक पर कार दुर्घटना में बाल बाल बच्चे पति-पत्नी और 2 साल का बच्चा

 टिहरी –  मोलधार से बोराडी स्टेडियम की ओर जा रही कार UP 96 M 2657 अनियंत्रित होकर 9B चौक पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर ही पलट गई। गनीमत रही के गाड़ी के दोनों ईयर बेग खुल गए जिससे गाड़ी में बैठे पति पत्नी और 2 साल के बच्चे की मामूली खरोच के साथ जान बच गई।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा इस घटना के प्रत्यक्ष दर्शी ने  बताया कि वह घर पर बैठे थे नीचे सड़क पर जोर की आवाज आई उन्होंने देखा तो नीचे सड़क पर गाड़ी पलटी हुई थी और चीख पुकार की आवाज आ रही थी । वह भाग कर गये और गाड़ी से तीनों को बाहर निकाला। सचिन से बात करने पर पता चला कि वह सचिन डबराल दिल्ली से नई टिहरी मोलधार में अपने रिश्तेदार के घर आए हैं।  मोलधार से बोराडी जाते हुए 9B चौक के पास गाड़ी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई चालक सचिन डबराल 33 किरण डबराल 30 पत्नी और उनका 2 साल के बच्चे अयांश को फर्स्टऐड के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया डॉक्टरों के मुताबिक तीनों सही सलामत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!