जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के द्वारा SOS चिल्ड्रन्स बौराड़ी का निरीक्षण
टिहरी – उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी द्वारा SOS चिल्ड्रन्स ग्राम बौराड़ी नई टिहरी टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण किया गया जिसमें उक्त चिल्ड्रन्स हॉउस में रह रहे सभी बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई,तथा उक्त के प्रबन्धक व अन्य कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी व वार्ता की गई। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता राजपाल सिंह मिंया व चिल्ड्रन्स हॉउस के निदेशक संतोष सिंह, समस्त अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

