उत्तराखंड

केक काटकर और सॉल भेंट कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

टिहरी – आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा केके काटकर और महिलाओं को सॉल भेंट कर सम्मानित किया गया ।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है. यह दिन महिलाओं के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की याद दिलाता है.
और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष  ममता उनियाल ओर रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका सगुप्ता प्रवीन ,अनिता रावत ने कहा कि
1910 में, जर्मनी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के महिला कार्यालय की नेता क्लारा ज़ेटकिन ने कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विचार रखा। इस प्रस्ताव को 17 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली सौ से ज़्यादा महिलाओं ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।
महिलाओं के इस आंदोलन ने वहां की सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया, और उन्हें वोटिंग का अधिकार मिला। यह प्रदर्शन 8 मार्च को हुआ था, इसलिए इस तारीख को महिला दिवस के रूप में चुना गया। बाद में, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 1977 में आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!