उत्तराखंड

जय भरत सिंह 25वें मुख्य विकास अधिकारी के रूप में जनपद उत्तरकाशी में किया कार्यभार ग्रहण

उत्तरकाशी – आज पूर्वाह्न में 25वें मुख्य विकास अधिकारी के रूप में जय भरत सिंह ने जनपद उत्तरकाशी में कार्यभार ग्रहण किया । इससे पूर्व मां गंगा के सुरम्य तट पर स्थित बाबा काशी विश्वनाथ एवं मां शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

जय भरत सिंह ने कहा कि जनपद में विभिन्न विकासत्मक कार्यों के साथ ही नवाचार जैसे कार्यों को सुदूरवर्ती क्षेत्रों में धरातलीय स्वरूप प्रदान किया जाएगा । विकास परख योजनाओं को अंतिम छोर के  व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने को लेकर विशेष रूप से ठोस कार्य योजना पर कार्य किया जायेगा ।

ग्राम्य विकास की संरचनाओं, आकांक्षी विकास व आजीविका संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के अंन्तर्गत महिलाओं को इस ओर सशक्त किया जायेगा ।कार्यभार करने के बाद सभी विभागों का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!