उत्तराखंड

सब्जी मंडी के विस्थापन के संबंध में गंगोत्री विधायक एवं जिलाधिकारी  नेतृत्व में संयुक्त स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी – नगर क्षेत्र में प्रस्तावित सब्जी मंडी के विस्थापन के संबंध में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नेतृत्व में संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।

प्रस्तावित सब्जी मंडी के लिए उपयुक्त स्थल हेतु पहले काली कमली धर्मशाला के पीछे स्थित संभावित स्थल का अवलोकन किया गया। इस दौरान वहां उपलब्ध भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग, जल निकासी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का पूरा जायजा लिया साथ ही प्रस्तावित स्थल पर मंडी स्थापित होने से स्थानीय यातायात व्यवस्था एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान सब्जी मंडी हेतु ज्ञानसू क्षेत्र में सिंचाई विभाग के कार्यालय के समीप स्थित भूमि का भी निरीक्षण किया गया। जहां उपलब्ध क्षेत्रफल, पार्किंग की संभावना, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं की सुविधा तथा भविष्य में विस्तार की संभावनाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागों ने इन जगहों की भौतिक स्थिति, यातायात प्रबंधन, जनसुविधाओं एवं आवश्यक आधारभूत संरचना की उपलब्धता के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव दिये ।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर विश्लेषण कर जल्द अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, सीओ जनक पंवार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार, ईई लोनिवि रजनीश सैनी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शालिनी चित्रण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!