उत्तराखंड

वीरांगना सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2025 से सम्मानित होंगी कविता जोगेला

उत्तरकाशी – जनपद उत्तरकाशी की कविता जोगेला निवासी वार्ड संख्यां 4 बाड़ाहाट उत्तरकाशी को 12दिसंबर 2025को भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से सामाजिक कार्य हेतु वीरांगना सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय फेलोशिप 2025 अवार्ड दिल्ली में प्रदान किया जायेगा।  कविता जोगेला एक सामाजिक कार्यकर्ती है। उत्तरकाशी नगर पालिका में 5 वर्ष तक वार्ड मेंबर भी रही हैं। वार्ड मेंबर के पद पर रहते हुये इनके द्वारा शहर की सफाई एवं बालिका शिक्षा पर विशेष  ध्यान केंद्रित किय़ा। कविता उच्च शिक्षित महिला होने के साथ MA B.Ed. किया हुआ है। शहर में इनके द्वारा ब्यूटी पार्लर का भी कार्य किया है। इनके पिता दिलीप आर्य  उत्तरकाशी शहर के जाने माने टेलर मास्टर हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने पर जनपद के गणमान्य व्यक्तियों ने कविता जोगेला को बधाई एक शुभ कामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!