उत्तराखंड

कोतवाली मनेरी पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, युवक के कब्जे 302 ग्राम चरस बरामद की गई है
उत्तरकाशी –  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सभी कोतवाली/थाना प्रभारी व SOG टीम को नशा मुक्त अभियान एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी व बैरियर/चेक पोस्ट पर सघन चैकिंग करने के निर्देश दिए ।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी  जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बार्सू गांव की ओर से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाले रास्ते से रामराज नाम के एक युवक को 302 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त– रामराज सिंह राणा पुत्र हुकम सिंह राणा उम्र–25 वर्ष।

बरामद माल–302 ग्राम चरस (कीमत करीब 60,000 रु0)

पुलिस टीम–
1–उ0नि0 निखिल देव चौधरी–चौकी प्रभारी भटवाड़ी
2–कानि0 संदीप भट्ट
3–कानि0 काशीष भट्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!