उत्तराखंड

भाजपा की संभावित प्रत्याशी सोना सजवान को पीछे छोड़कर पार्टी ने निर्दलीय इशिता सजवान को दिया समर्थन

टिहरी – जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। भाजपा की संभावित प्रत्याशी सोना सजवान को पीछे छोड़कर पार्टी ने निर्दलीय इशिता सजवान को समर्थन दे दिया, जिसके बाद इशिता ने चुनाव जीतकर बाजी मार ली।

सोना सजवान को उम्मीद थी कि वह यहां जीत की हैट्रिक बनाएंगी, क्योंकि वह लगातार दो बार इस पद पर जीत चुकी थीं। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए और इशिता सजवान ने तीसरी बार सजवान परिवार को यह कुर्सी दिलाई।

 

चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस में भी उत्साह था, लेकिन उनके पास ऐसा कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं था जो अध्यक्ष पद की दौड़ में उतर पाता। इसी दौरान कांग्रेस भी इशिता को समर्थन देने पर विचार कर रही थी, लेकिन भाजपा ने रणनीतिक चाल चलते हुए अपने पाले में इशिता को ले लिया। पर्याप्त समर्थन न मिलने के कारण सोना सजवान को मैदान से हटना पड़ा।

यह पहली बार है जब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर एक ही परिवार के प्रत्याशी लगातार तीसरी बार विजयी हुए हैं दो बार सोना सजवान और अब इशिता सजवान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!