तहसील भवन सभागार, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में विधिक जन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
देवप्रयाग – माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही की अध्यक्षता में तहसील भवन सभागार, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी के अध्य्क्ष/जनपद न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक राम त्रिपाठी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, राहवीर योजना,बाल किशोर,नशामुक्ति आदि कई महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की गई, विधिक. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां,देवप्रयाग तहसील के तहसीलदार धीरज राणा, थानाध्यक्ष देवप्रयाग लखपत बुटोला , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अधिकारी मित्र व सैकड़ो आमजनमानस उपस्थित रहे।

