अवसरों की तलाश करें, नशे की नहीं – एडीएम
उत्तरकाशी – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं निदेशालय समाज कल्याण के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में खेल मैदान मनेरा में नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु खेलों के माध्यम से क्रास कन्ट्री रेस, रन अगेन्स के साथ वॉलीबॉल व फुटबॉल मैचों की प्रतियोगिताओं का संयुक्त रूप से अपर जिलाधिकारी पीएल शाह तथा परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह ने शुभारंभ किया ।
इस मौके पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को अपर जिलाधिकारी व परियोजना निदेशक द्वारा नशा मुक्त स्लोगन लिखित टी- शर्ट वितरित करने के साथ नशा मुक्त की शपथ दिलाई गयी । इसके पश्चात क्रास कन्ट्री दौड़ को अपर जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर खेल मैदान मनेरा से बाईपास बड़ेथी के लिये रवाना किया गया l उनके द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीया, चतुर्थ व पंचवे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को ट्राफी तथा प्रमाण पत्र वितरण किये गये l वहीं अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, क्रीड़ा अधिकारी तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर नशा मुक्त भारत का संन्देश दिया l
प्रतियोगिता में ग्लोबल शिक्षण संस्थान, ड्रिम्स सोसाइटी, गंगोत्री फिजिकल एकेडमी, युवा कल्याण एवं प्रा० र० द०, स्वास्थ्य, खेल, अम्बेडकर छात्रावास की छात्राओं, महिला मंगल दल व विभिन्न स्कूली छात्र – छात्राओं के द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया l
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने युवा वर्ग को सम्बोधित करते हुये कहा कि अवसरों की तलाश करें, नशे की नहीं। कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक एवं सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। इससे निश्चित रूप से उन्हें मानसिक और शारीरिक कष्ट एवं आघात पहुंचता है। वे आवश्यक मदद से भी वंचित रह जाते हैं। इससे उनका और उनके परिवार का जीवन दयनीय और कठिन बन जाता है। इसलिए नशीली दवाओं की लत से छुटकारा दिलाने की नीतियों में एक जन-केंद्रित सोच की आवश्यकता है तथा नशे की बढ़ती प्रवृति को रोकने को लेकर इस मुहिम को युद्ध स्तर पर प्रभावी किए जाने के निर्देश दिएl
समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी द्वारा भी नशे की रोकथाम को लेकर युवा वर्ग का खेलों के माध्यम से उत्साहवर्धन किया l उन्होंने नगर क्षेत्र के साथ जनपद के विभिन्न ब्लाॅकों में भी आमजन मानस को नशे की बढ़ती प्रवृत्तियों को रोकने हेतु जनजागरूकता के साथ जागरूक किया जा रहा l
खेलों व जन-जागरूकता जरीये प्रभावी रूप से नशा मुक्त अभियान जन सहभागिता से समय – समय संचालित किये जा रहे है l
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी सचिन, माधव जोशी चेयरमेन रेडक्रॉस सोसाइटी, प्रबंधक ग्लोबल संस्थान सोनपाल राणा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संन्दीप राणा, गंगोत्री फिजिकल एकेडमी संस्थापक चन्द्रमोहन पंवार सहित आदि उपस्थित रहे l

