उत्तराखंड

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों का किया खंडन डीएम से कार्यवाही की मांग

पुरोला – पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल के खाते में मनरेगा के रुपये पड़ने से पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है । विपक्ष को सरकार को घेरने का एक अच्छा मौका मिल गया वहीं सोसियल मीडिया भी खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है । मनरेगा के रुपये तो उन मजदूरों को समय से नही मिल पा रहा है जो मजदूर गांव में काम कर रहे हैं तो विधायक के खाते में कैसे आ गये। विधायक बनने से पहले वे भी मनरेगा श्रमिक के रूप में गांव में काम किया करते थे।लेकिन विधायक बनने के बाद कोई कार्य नहीं किया अब केवल इसे उनकी छवि को खराब करने का कार्य किया जा रहा है ।

दुर्गेश्वर ने कहा है कि पुरोला विधानसभा में उत्तराखंड की अन्य विधानसभाओं से ज्यादा विकास कार्य हो रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को वह रास नहीं आ रहा है । जिस कारण आरोप लगाए जा रहे हैं।अपने ऊपर आरोप की दुर्गेश्वर ने जिलाधिकारी से जांच करवाने को पत्र देकर कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!