उत्तराखंड

विधायक विनोद चमोली पहुँचे महालक्ष्मीपुरम ,कालोनी में जन जन की सुनी समस्या

देहरादून –  धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली अपनी विधानसभा के महालक्ष्मीपुरम कालोनी पहुंचे।विधायक के आने से पूर्व वहां पर एडीवी के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।कालोनी में लोगों ने विधायक से शिकायत की की सड़कों पर पानी जमा हो रहा है जिस कारण आने जाने में बहुत दिक्कतें हो रही है।

नगर निगम के अधिकारी कोटियाल को पूरी कालोनियों की नाली की सफाई के लिये तत्काल आदेशित किया। सड़कों पर  जगह जगह गड्ढ़े होने ले कारण पानी भरा है ।विधायक ने एडीवी के अधिकारियों को सड़कों को ठीक करने के लिए कहा।कालोनियों की महिलाओं ने शुक्रवार को लगने वाली हाट बाजार का विरोध करते हुए कहा कि हाट बाजार लगने के कारण पूरी कालोनियों में गंदगी का अंबार लग जाता है।विधायक ने आश्वासन दिया कि पार्षद जल्दी कोई हल निकाल देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!