उत्तराखंड

चालान की कार्यवाही में प्रभावी बढ़ोतरी हेतु नगर आयुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों की बैठक आयोजित

देहरादून –  अपर नगर आयुक्त  प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून के स्वास्थ्य अनुभाग एवं भूमि अनुभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वार्ड संख्या 29 एवं 48 के अंतर्गत बलबीर रोड, नई बस्ती, बद्रीश कॉलोनी एवं राजीव नगर क्षेत्र में रिस्पना नदी से सटी मलिन बस्तियों में डोर-टू-डोर निरीक्षण, यूज़र चार्ज कलेक्शन (UCC) एवं अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यह पाया गया कि रिस्पना नदी के किनारे स्थित मलिन बस्तियों के कुछ निवासियों द्वारा नगर निगम को नियमित रूप से कूड़ा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है तथा घरेलू अपशिष्ट सीधे नदी में डाला जा रहा है। इस पर संबंधित परिवारों को चिन्हित करते हुए उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपना समस्त कूड़ा केवल नगर निगम की डोर-टू-डोर संग्रहण गाड़ियों में ही दें तथा यूज़र चार्ज का भुगतान प्रतिमाह स्वयं सहायता समूह (SHG) को ही करें।
निरीक्षण के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि उक्त मलिन बस्तियों में अवैध रूप से डेयरी संचालन किया जा रहा है, जिनसे उत्पन्न अपशिष्ट एवं गोबर को सीधे रिस्पना नदी में प्रवाहित किया जा रहा था। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा श्री विश्वनाथ एवं श्री सुधीर (निवासी: बलबीर रोड) सहित अन्य अवैध डेयरी संचालकों के विरुद्ध ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2016 के अंतर्गत ₹1500 का चालान किया गया।
साथ ही नगर निगम के पशु अनुभाग को निर्देशित किया गया कि अवैध डेयरी संचालन के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित संचालकों के पंजीकरण निरस्त किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। अभियान के अंतर्गत मलिन बस्तियों में नालों एवं दुकानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के CSI/SI द्वारा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कुल 87 चालान किए गए, जिनसे ₹37,200 की धनराशि वसूली गई। वहीं अतिक्रमण टीम द्वारा अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 48 चालान किए गए, जिनकी कुल धनराशि ₹28,900 निर्धारित की गई। इसके अतिरिक्त अतिक्रमण टीम द्वारा अभियान के दौरान 48 बैनर, 4 थैली एवं 10 कैरेट जब्त किए गए।
संयुक्त टीम को निर्देशित किया गया कि नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का C&D वेस्ट डालने, अवैध होर्डिंग लगाने, अतिक्रमण करने अथवा गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर निरंतर नोटिस एवं चालान की कार्रवाई की जाए। यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

नागरिकों से अपील
नगर निगम देहरादून नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थलों पर ही डालें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं तथा अतिक्रमण से बचें।
स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित शहर निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

नगर निगम देहरादून नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थलों पर ही डालें तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!