नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल नेअभियंताओ एवं ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार
देहरादून – महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम देहरादून के अंतर्गत रायपुर रोड स्थित निर्माणाधीन फूड पार्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति, अधूरी व्यवस्थाएँ, तथा निर्धारित कार्य योजना के अनुरूप प्रगति न होने पर महापौर ने गहरा असंतोष व्यक्त किया।
महापौर ने उपस्थित अभियंताओ एवं ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि फूड पार्क जैसी जन-उपयोगी परियोजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएँ। निर्माण गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा कार्य को उच्च मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।

