उत्तराखंड

नगर निगम अतिक्रमण को हटाने में हुई सख्त,लगभग डेढ़ लाख रुपये का किया चालान

देहरादून –  नगर निगम देहरादून द्वारा नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त  प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण एवं गंदगी के विरुद्ध एक संयुक्त प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।
अभियान के अंतर्गत कारगी चौक से बंगाली कोठी होते हुए मोथरोवाला तक अतिक्रमण करने वाले एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा की गई कार्रवाई ।172 चालान किए गए।₹88,600 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।
साथ ही सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर पाए गए निर्माण मलबे (C&D वेस्ट) को हटवाकर संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
भूमि अनुभाग द्वारा की गई कार्रवाई।111 चालान किए गए
₹51,800 की धनराशि नगद वसूल की गई। 80 अवैध बैनर/पोस्टर हटाए गए।
अभियान के दौरान आमजन को सार्वजनिक स्थलों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया।
अपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य मार्गों पर C&D वेस्ट डालने, अवैध होर्डिंग लगाने, अतिक्रमण करने अथवा गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर चिन्हीकरण कर नोटिस एवं चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

नगर निगम देहरादून नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थलों पर ही डालें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं एवं अतिक्रमण से बचें। स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!