उत्तराखंड

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस

देहरादून – महिला द्वारा  नेहरू कॉलोनी पर तहरीर दी की उनकी 03 वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर अंतर्गत धारा 65 (2) बीएनएस व 5(ड)/06 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता एंव गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26/03/25 को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से अभियुक्त जॉनी पुत्र रवि निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला को गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

जॉनी पुत्र रवि निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 34 वर्ष

पुलिस टीम

1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास
2- म0उ0नि0 स्मृति रावत
3- म0का0 रजनी नेगी
4- का0 बृजमोहन कनवासी
5- का0 नीरज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!