उत्तराखंड

नवनियुक्त थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने पुरोला थाने का किया पदभार ग्रहण ,बड़कोट में यमनोत्री विधायक ने लगाये थे गम्भीर आरोप

पुरोला – बड़कोट से तबादला होते ही नवनियुक्त थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने पुरोला थाने का पदभार ग्रहण किया।बड़कोट में यमनोत्री विधायक से कई बार किरकिरी हुई।विधायक ने दीपक कठैत पर कई गम्भीर आरोप लगाये थे।विधायक ने प्रशासन से उन्हें अन्यत्र तबादला करने की मांग की थी।कठैत ने कार्यभार ग्रहण  करते ही नगर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सक्रिय पहल शुरू कर दी ।  उन्होंने पुरोला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें नगर की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पंवार, बलदेव असवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान-पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सूर्या लाल, जगमोहन नौड़ियाल, सोनू कपूर, राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता राजपाल पंवार, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष उपेंद्र राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!