उत्तराखंड

 कांग्रेस से नवर्निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता भट्ट के पति पर लगाये गम्भीर आरोप

अल्मोड़ा कांग्रेस से नवर्निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता भट्ट के पति और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया है। डॉ. किरौला का कहना है कि जब वह अपने पिता को बचाने के लिए आगे आईं तो उन्हें गालियां दी गईं और काट डालने की धमकी दी ।

14 अगस्त की घटना का जिक्र करते हुए डॉ. आरती किरौला ने द्वाराहाट थाने में लिखित तहरीर सौंपी। तहरीर में डॉ आरती किरौला ने कहा है कि वोटिंग के दिन 14 अगस्त को दोपहर करीब 1:25 बजे ममता भट्ट के पति कैलाश भट्ट समेत कई लोगों ने उनके पिता राजेंद्र किरौला और उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

शाम 4:30 बजे हमलावरों ने उनके घर व गाड़ियों पर पथराव किया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है।

डॉ. किरौला ने कहा कि वह दंगाइयों से डरने वाली नहीं हैं और महिलाओं को गाली देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि FIR दर्ज होने तक वह शपथ ग्रहण नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के ईट का जबाब जनता ने उनकी जीत के रूप में दिया है। वहीं, स्थानीय राजनीति में इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!