पुरोला क्षेत्र पंचायत प्रमुख बनी निशिता शाह 22 सदस्यों में से 20 का मिला समर्थन
पुरोला – जनपद उत्तरकाशी के विकास खंड पुरोला में सुबह 10 बजे क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव शुरू हुआ ,जिसमें भाजपा ने निशिता शाह को ब्लॉक प्रमुख पद के लिये नामित किया था।पूरे विकास खंड में 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुन कर आये थे।निशिता शाह की प्रतिद्वंद्वी आँचल के बीच सीधा मुकबला रहा, निशिता को 20 वोट व आँचल को मात्र अपना वोट सहित एक वोट ही पड़ा।भारी जीत के बाद समर्थकों ने पुरोला बाजार में जलूस निकाल कर खुशी जाहिर की।भारी बारिश के बाद भी खुशी में पूरे क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।

