उत्तराखंड

21 सितम्बर को निरंकारी सत्संग भवन बड़ेथी उत्तरकाशी में विशाल महिला सन्त समागम का होगा आयोजन

उत्तरकाशी –  जनपद उत्तरकाशी के निरंकारी सत्संग भवन बड़ेथी में 21 सितम्बर को 11 बजे से 2 बजे तक एक विशाल निरंकारी महिला सन्त समागम का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें हजारों लोगों की आने की सम्भावना है।जनपद उत्तरकाशी के संयोजक ओम प्रकाश जोशी ने बताया है कि निराकार दातार किसी भी भाषा,देश, पंथ,स्त्री,पुरुष के भेद से पूर्वग्रह से रहित है, इसे “सत्य” की बात प्रगट करने के लिये किसी भी शरीर की आवश्यकता नही,ये किसी के द्वारा स्वयँ को प्रगट कर सकता है।
सद्गुरु कृपा कर ब्रह्मज्ञान प्रदान कर प्रत्येक की भेद दृष्टि को समाप्त करने का ही प्रयास अनादि काल से करते आ रहे हैं,इस कारण ही “गुरु” को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।
सत्संग का आशय ही “सत्य” का संग है।
ऐसे ही इस सत्संग में संत महात्मा जो भ्रमों से निकलने का प्रयास गुरु कृपा से कर रहे है, सन्तो की संगति में कर रहे हैं,इसे सन्तो के भाव विचार श्रवण करने के लिये आप सभी सन्त समाज व क्षेत्र वासियों को  सादर आमंत्रित किया है।
सत्संग के पश्चात सभी के लंगर प्रसाद की सेवा भी सन्तो द्वारा प्रदान की गई है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!