उत्तराखंड

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद में नगर से देहात तक लगातार चल रहा पुलिस का सघन चैकिंग अभियान

आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग की गई सुनिश्चित

बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां

देहरादून – विगत दिनों हुई आतंकी घटना के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा आम जन की सुरक्षा की दृष्टि से सभी धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकवादी/आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु समय-समय पर सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आज दिनांक: 25/11/2025 को जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गो, धार्मिक स्थलों के आस-पास व भीड-भाड वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करते हुए उनसे पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!