उत्तराखंड

कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश

उत्तरकाशी – जोशियाड़ा डांग सेरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सातवें दिन व्यास कमल नयन बिजल्वाण ने श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रीमद् भागवत कथा का समापन करते हुए कई कथाओं का भक्तों को श्रवण कराया। कथा समापन के दौरान कथावाचिका ने भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही, जिससे सभी लोग धर्म की ओर अग्रसर हो। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही भक्तों को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं।

कथा में जिला अधिकारी प्रशांत आर्य,सीडीओ एसएल सेमवाल,किशोर भट्ट,कपिल उपाध्याय,जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल, हरीश डंगवाल, महंत अजय पुरी, मोहन डबराल, प्रदीप रावत,सुधीश पंवार,जय प्रकाश भट्ट,मुकेश जगमोहन,भगवती निश्रा, डॉ लोकेंद्र नौटियाल,रमेश मिश्रा,सूरत गुसाईं,शशिकांत मिश्रा,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!