उत्तराखंड

विकासखंड परिसर पुरोला में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अवसर पर NRLM अंतर्गत हिमाद्री CLF द्वारा स्टॉल का आयोजन

पुरोला – विकासखंड परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत गठित हिमाद्री क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) द्वारा एक आकर्षक स्टॉल लगाया गया। यह स्टॉल खंड विकास अधिकारी  सुरेश चौहान  के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस स्टॉल में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाओं द्वारा निर्मित फूलों की माला, मिष्ठान, एवं पेयजल (बिसलेरी पानी) की बिक्री की गई। महिला उद्यमियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय देते हुए कुल ₹1,21,600 की बिक्री की, जिससे CLF को ₹16,700 का सकल लाभ प्राप्त हुआ।

यह आयोजन NRLM के ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण प्रयासों का सफल उदाहरण रहा, जिससे न केवल महिलाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ, बल्कि उनकी पहचान और आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई।

इस अवसर पर  मनमोहन नौटियाल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक, संजय आर्य, एरिया कॉर्डिनेटर, सुरेंद्री रावत, परियोजना सहायक (डाटा एंट्री ऑपरेटर), यशवंत रावत, सहायक लेखाकार, NRLM, गरिमा राणा, आजीविका कॉर्डिनेटर, परशुराम राय, पशु एवं कृषि विशेषज्ञ (रीप परियोजना), सुमित्रा चौहान, IPRP, पवन लता, IPRP, जूली देवी, IPRP, आंचल, सीईओ, आयुषी राणा, सहायक लेखाकार, एफपीओ, गिरीश कुमार, लेखाकार, हरियाली, मंजू बुटोला, ग्राम प्रसारक, हिमाद्री CLF व कई  अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!