विश्व अल्प संख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर पुलिस ने किया “लोक समस्या निवारण कार्यक्रम” का आयोजन
देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को “विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस” के अवसर पर जनपद के सभी थानो में “लोक समस्या निवारण कार्यक्रम” का आयोजन करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिको की शिकायतो व समस्याओ पर विधिक कार्यवाही कर प्राप्त शिकायतो व समस्याओ का समयबद्ध रूप से निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद के समस्त थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थानो मे “विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस” के अवसर पर “लोक समस्या निवारण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारियों द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित अल्पसंख्यक समुदाय के स्थानीय नागरिको को उनके अधिकारो से भली-भांति अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित नागरिको द्वारा उनकी समस्याओ एवं शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उस पर विधिक कार्यवाही करते हुए प्राप्त शिकायतो व समस्याओ के समयबद्ध निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
1- अधिकारों के प्रति जागरूकता आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
2-शिकायतों की सुनवाई कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। कोतवाली रायवाला द्वारा प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से दर्ज किया गया है, समस्याओं का समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
3- सामुदायिक सौहार्द कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और पुलिस के साथ उनके समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना रहा ।
4- समाज के हर वर्ग की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना दून पुलिस की प्राथमिकता है ।

