उत्तराखंड

बडकोट में स्मैक के साथ 1 युवक गिरफ्तार, NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज

बड़कोट – ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस का अवैध नशे के कारोबारियों/तस्करों विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट  देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बडकोट पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये चैकिंग के दौरान को अंशुमान शाह नाम के एक युवक को स्थान कृष्णखड्ड तुनालका बडकोट के पास से अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 2.51 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुध थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त- अंशुमान शाह पुत्र गोरी लाल निवासी ग्राम मस्सू थाना बडोकट उत्तरकाशी उम्र- 25 वर्ष।

बरामद माल- 2.51 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 80 हजार रु0)

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत
2- कानि0 गौरव सिंह रावत
3- कानि0 जयदेव सरियाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!