उत्तराखंड

पुलिस ने करीब 8 लाख की अफीम के साथ कोतवाली गदरपुर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही– करीब 8 लाख की अफीम के साथ कोतवाली गदरपुर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को लिया शिकंजे में

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली गदरपुर पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही में एक ड्रग तस्कर के कब्जे से करीब 01 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम की गई बरामदगी

देहरादून –  मुख्यमंत्री  उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
सीओ  परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए नबाबगंज रोड, ग्राम अलखदेव के पास से एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से करीब 2 किलो अवैध अफीम बरामद हुई ।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह यह अफीम उत्तर प्रदेश के नबाबगंज से लाया है और इसको गदरपुर क्षेत्र मे बेचने ले जा रहा था।
STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
अभियुक्त का नाम पता
1- भवदीप सिंह पुत्र मालकीत सिंह निवासी मकान नंबर 160 नबाबगंज थाना बिलासपुर, उत्तर प्रदेश

बरामदगी का विवरण–

1- किलो 920 ग्राम अवैध अफीम

2 -एक मोटर साइकिल UK 06 BL 3958 सुपर स्प्लेंडर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –

1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. SI विपिन चंद्र जोशी
3. SI विनोद चंद्र जोशी
4. HC मनमोहन सिंह
5. HC रविन्द्र बिष्ट
6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
7. आरक्षी इसरार अहमद
कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम
1- उ0 नि0 मुकेश मिश्रा
2- आरक्षी मोहन भट्ट
3- आरक्षी कुंदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!