सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एल्कोमीटर से की जा रही चेकिंग
देहरादून – एसएसपी देहरादून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/ यातायात द्वारा लगातार स्वंय रहकर पुलिस चेकिंग के जायजा ले रहे हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एल्कोमीटर से चेकिंगकी जा रही है।
सभी बैरियर्स/ नाको तथा अन्य सार्वजनिक मार्गो पर चेकिंग हेतु स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस तथा सीपीयू की विभिन्न टीमें तैनात की गई है।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीमो द्वारा आने- जाने वाले वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सभी वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से जांच की जा रही है।

