उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली की शिक्षकों सेअपील

देहरादून – मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली ने संगठन के  साथियों  से अपील करते हुए कहा की  कल दिनांक 17 सितंबर को होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव के संबंध में आप सभी अपनी शत प्रतिशत उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं निश्चित रूप से कल का कार्यक्रम हमारे भावी रणनीति के लिए मील का पत्थर साबित होगा संगठन लगातार 2 वर्षों से सरकार, शासन और विभाग से वार्ताएं कर रहा है परंतु शत प्रतिशत पदों पर पदोन्नति न होना, प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती नियमावली का निरस्त न होना सरकार की हठधर्मिता का परिचायक है सभी विभागों में स्थानांतरण हुए परंतु शिक्षा विभाग में शून्य सत्र हो गया है जिससे शिक्षकों हैं भारी आक्रोश है वेतन विसंगति, वेतन वृद्धि, तदर्थ शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी चयन वेतनमान स्वीकृत न करना प्रारंभिक सेवा से समायोजित , पदोन्नत शिक्षकों को पूर्व सेवा का लाभ देते हुए चयन प्रोन्नत वेतनमान विसंगति का निराकरण ना होना भी शिक्षकों में नाराजगी का कारण है प्रवक्ता व्यायाम, कला ,संस्कृत के पदों के सृजन की पत्रावलियां भी शासन स्तर पर लगातार बाधित होती रही है अतः प्रांतीय नेतृत्व आपसे आग्रह करता है कि आप अधिक से अधिक संख्या में कल ठीक 10:00 बजे प्रातः परेड ग्राउंड में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे जिससे सरकार को हम अपना संदेश पहुंचाने में सफल हो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!