पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के खाते में मनरेगा से पड़े17000 रुपये ,सोसियल मीडिया हो रहा वाइरल
पुरोला ( मोरी) – पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल का वीडियो सोसियल मीडिया से लेकर समाचारों पत्रों व चैनलों में खूब वायरल हो रहा है। विधायक पर आरोप लगाया जा रहा है कि विधायक व उनकी पत्नी के नाम से रेक्चा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड बना है जिससे उनके खाते में लगभग रुपये-17000 (सत्रह हजार) पड़े हैं ।2021 से 2025 तक इनके खातों में रुपये डाले गए।पूरे उत्तराखंड में पुरोला विधायक के इस तरह से कार्य को लेकर विपक्ष ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है विपक्ष के पूर्व अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार में विधायक दुर्गेश्वर लाल की जांच होनी चाहिए ,इस तरह से भाजपा के अनेकों नेता भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि यह मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई है ,विधायक बनने के बाद मैंने अपना बीपीएल कार्ड निरस्त करवा दिया था।विधायक बनने से पहले मैं गांव का गरीब परिवार का सदस्य था ,यदि मेरा जॉब कार्ड बना भी है तो वह पहले का बना होगा, मेरे संज्ञान में नहीं है।उन्होंने कहा कि दलालों की दुकानें बंद हो गई है जिस कारण मुझे जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है।सीडीओ जय भारत ने कहा कि मुझे अभी जानकारी नहीं है यदि इस तरह कोई मामला होगा तो कार्यवाही होगी।

