उत्तराखंड

जनपद उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रमेश चौहान ने किया नामांकन

उत्तरकाशी –  उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये रमेश चौहान ने अपना नामाकन किया।इस अवसर पर पोंटी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह रावत ने अपने समर्थक सदस्यों सहित रमेश चौहान को अपना समर्थन दिया।

कलेक्ट्रेट स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा के नामित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश चौहान ने कहा मेरा संकल्प उत्तरकाशी जनपद को नई ऊंचाई पर ले जाना है।

रमेश चौहान ने अपना नामांकन बहुत ही सूक्ष्म रूप से किया क्योंकि हाल के दिनों में धराली हर्षिल में आई आपदा ने सभी जनपद वासियों को बहुत पीड़ा पहुंचाई है। इस आपदा ने कई परिवारों को बहुत दुख दिया है।आज हम सभी लोग उनकी पीड़ा को भली-भांति समझते हैं हम सभी लोग प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं।

संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

जिला पंचायत में विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी नवनिर्वाचित युवा प्रतिनिधियों के साथ मिलकर उतरकाशी जनपद के लिए विकास का ऐसा रोड़ मैप तैयार करेंगे जो उत्तरकाशी की गंगा और यमुना घाटी को नई ऊर्जा, नई दिशा देगी ऐसा में देव तुल्य जनता को विश्वास दिलाता हूं।

पोंटी वार्ड के जिला पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह रावत व उनके समर्थकों का मिला समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।

नामांकन के अवसर पर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी , जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान,राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण,सूरत राम नौटियाल पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!